जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत में शुक्रवार को हुई बरसात तथा तेज हवा से दो जगहों पर पेड़ उखड़ कर बिजली के खंबे पर गिरने की वजह से ट्रांसफार्मर तथा खंबा क्षतिग्रस्त हो गया और मोहल्ले की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश और हवा की वजह से वार्ड संख्या 10 और 15 की सोनकर बस्ती में लगा हुआ 10-10 केवी के ट्रांसफार्मर के पास स्थित पेड़ उखड़ कर ट्रांसफार्मर पर ही गिर पड़े। घटना के फलस्वरूप ट्रांसफार्मर खंभे सहित जमीन पर आ गिरा। लोगों ने विभाग को सूचना देकर बिजली की सप्लाई कटवाई। घटना की वजह से दोनों मोहल्ले की सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई तथा लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो जगहों पर पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर और खंबा क्षतिग्रस्त

Previous article
Next article

