Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुत्तूपुर में हुआ शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

कुत्तूपुर में हुआ शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

  • राज्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसीलिए सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, जैसे स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विद्युत सखी आदि दिया गया। उक्त बातें सोमवार को राजहंस मैरेज लान कुत्तूपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जन समूह को अवगत कराया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनुपर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त की मेनका सिंह रहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलायें जो सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं या सरकार की विभिन्न योजनाओं को शहरी गरीबों को लाभान्वित करने में सहयोग कर रही हैं, उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह प्रतिनिधि राज्यमंत्री तथा अध्यक्षता धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यरता रामसूरत मौर्या, ब्लाक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव, मण्डल अध्यक्ष करन्जाकला राजकेशर पाल, सीबी साहू, ऊषा देवी, डूडा के जितेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी, चॉदनी आदि उपस्थित रहे।