जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों की समस्या को संज्ञान में लेकर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर मुख्य राजस्व अधिकारी सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट में यूरिया खाद की कालाबाजारी जो यूरिया की बोरी पहले 260 प्रति बोरी मिलती थी वह अभी 500 से 700 प्रति बोरी 2 पैकेट सल्फर के साथ लेना जरूरी है। किसानों को उसके बिना यूरिया नहीं दिया जा रहा है। किसानों की समस्या को संज्ञान में लेकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर मुख्य राजस्व अधिकारी सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरि इत्यादि लोग शामिल हुए।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
किसानों की समस्या को लेकर आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Previous article

