Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसरकारी नाले पर निर्माण कराकर किया जा रहा कब्जा

सरकारी नाले पर निर्माण कराकर किया जा रहा कब्जा

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के इलाहाबाद मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास सरकारी नाले पर अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। चकबन्दी ग्राम सभा पिलकिछा में बड़े पैमाने पर सक्रिय भूमि प्लाटरों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर विवाद की स्थिति पैदा की है। प्रशासनिक अमला आंख मूंदकर बैठा है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। कैराडीह ग्राम निवासी इंद्रपाल यादव, राम आशीष यादव ने खुटहन थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद भी निर्माण कार्य नाली पर अवैध रूप से कराया जा रहा है। आरोप के अनुसार आजमगढ़ निवासी शमा परवीन के लोगों के द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव और उनके पार्टनर रामप्रकाश यादव महाराज उर्फ रामू ने शमा परवीन को बेच दिया है और आरोपों के अनुसार उपरोक्त लोग नाली पर अवैध कब्जा कर रहे हैं।