Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी को भगा ले जाने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

किशोरी को भगा ले जाने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

  • घर से गहने और नकदी भी साथ ले गयी किशोरी

जौनपुर धारा,खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह भी आरोप है कि किशोरी घर से पांच थान जेवर और 24 हजार नकदी भी अपने साथ लेकर गयी है। पीड़िता की माता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शेरपुर पथरा गांव निवासी विशाल बिंद का उसके घर आना जाना था। गत 18 मई को वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी। तभी घर पहुंच कर विशाल बिंद 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गयी है।