जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का फेसबुक पर फेंक आईडी बनाकर अर्धनग्न तस्वीर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ का प्रयास तेज कर दिया है। गांव निवासी किशोरी की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गौरा गांव निवासी कृष्णा विश्वकर्मा, अंकेश और मुकेश विश्वकर्मा ने फेसबुक पर दिलीप विश्वकर्मा के नाम से फर्जी आईडी से उसकी 16वर्षीय पुत्री की फोटो डबिंग कर उसे अर्धनग्न बनाकर फोटो और विवाह का फर्जी कार्ड प्रसारित कर दिया है। जिसकी पुष्टि मोबाइल से हो जाने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
किशोरी की अर्धनग्न तस्वीर प्रसारित करने के आरोप में चार पर केस



