Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरकाश्तकार ने लेखपाल को पीट सरकारी दस्तावेज किया नष्ट

काश्तकार ने लेखपाल को पीट सरकारी दस्तावेज किया नष्ट

  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर राजस्व निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर गहमागहमी मच गयी। आरोप है कि काश्तकार ने बरासत दर्ज करने को लेकर लेखपाल को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित लेखपाल रविन्द्र कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी अजय पुत्र अमरजीत ने वरासत दर्ज करने का आवेदन किया था। इसी के बावत पूछताछ हेतु कार्यालय आये थे। इसी दौरान लेखपाल रविन्द्र कुमार से विवाद हो गया। तहरीर में कहा गया है कि गाली गलौज के बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं खसरा खतौनी भी फाड़ दिया गया। छुड़ाने आये लेखपाल अनिल यादव भी घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। वहीं आधा दर्जन लेखपाल कोतवाली पहुंच तहरीर सौंपा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।