Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

3 अप्रैल को लखनऊ कूच करेंगे मनरेगा कर्मी

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी ब्लाक खंड कार्यालय में शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों की एक बैठक की गई जिसमें 3 अप्रैल को लखनऊ के इको गार्डन में वादा निभाओ रैली का आयोजन मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार राज द्वारा बताया गया कि सरकार ने जो मनरेगा कर्मचारियों से जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया गया। हम लोगों के साथ हमारे भविष्य के साथ भी धोखा कर रही है सरकार। जितना भी वादा सरकार द्वारा किया गया सब हवा में है। मनरेगा कर्मचारियों से कहा कि सरकार बनने के बाद सभी मनरेगा कर्मचारियों को नियमित कर देगी लेकिन सरकार बनने के बाद भी मनरेगा कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर संदीप सिंह उर्मिला यादव, राजधर, पंकज, योगेश चंद्र यादव, अजय कुमार आनंद, संगीता यादव, रवि आदि लोग मौजूद थे।

अखण्ड रामायण पाठ का समापन, भंडारे का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी परिसर में स्थित हनुमान मन्दिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसके उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका।

ब्लॉक प्रमुख मंजू अजय सिंह यजमान बनकर विधि-विधान से ब्लॉक परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन कराया जिसके समापन के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों से लोग समय से पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा दोपहर से सांय तक चलता रहा जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख करंजाकला मम्मन यादव, प्रमुख खुटहन्ा बृजेश यादव, बीडीओ नंदलाल कुमार, जेई विमलेश कुमार, आनंद बरनवाल, शांति भूषण मिश्रा, विजय कश्यप, बाबा सिंह, दुर्गेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्राह्मण धर्मशाला के लिए भूमिपूजन किया

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के एतिहासिक शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव के पास जेडीएस ग्रुप के चेयरमैन संजीव उपाध्याय द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।  करीब 50 लाख की लागत से इस धर्मशाला का भव्य निर्माण होगा। धर्मशाला का निर्माण करने का संकल्प संजीव उपाध्याय ने अपने पिता ओमप्रकाश उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर लिया था। इस संकल्प को पूरा करने के पहले चरण के तहत शुक्रवार को पंडित गोपीनाथ उपाध्याय की अगुवाई में विद्वान पंडितों की टोली ने भूमिपूजन कराया। इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय ‘गुड्डू’, उदयराज मिश्र, प्रदीप पाठक, कैलाश पाठक सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकार पर गोली चलाने में दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना लाइनबाजार पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर मय दो खोखा कारतुस व एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पत्रकार देवेन्द्र खरे पर हमला करने वाले पर धारा 307, 506, 120बी भादवि से सम्बन्धित दो अभियुक्तों सत्यम सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी रामपुरनदी थाना मड़ियाहूँ तथा  प्रद्युम्न यादव उर्फ सोनू उर्फ सिनू पुत्र बाँकेलाल यादव निवासी जयरामपुर थाना मड़ियाहूँ शुक्रवार को रैभानीपुर अंडर पास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की तलाश ली गयी तो सत्यम उपरोक्त के पास से एक पिस्टल 32 बोर व दो खोखा कारतुस तथा प्रद्युम्न के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।