Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशकाशी विद्यापीठ के छात्राएं मना रहीं थीं जश्न, बाहरी युवकों ने की...

काशी विद्यापीठ के छात्राएं मना रहीं थीं जश्न, बाहरी युवकों ने की छेड़खानी

  • विरोध करने पर गेट के बाहर पत्थर फेंकने लगे आरोपी
  • डीजे पर थिरक रहीं लड़कियों को छेड़ने से गर्म हुआ माहौल

जौनपुर धारा, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के शहरों में अभी से होली को लेकर हुड़दंग शुरू हो गया है। वाराणसी के महात्मा काशी विद्यापीठ में होली के जश्न के दौरान बवाल हो गया। कैम्पस में होली खल रहे छात्राओं के साथ बाहर से आए लड़कों ने छेड़खानी शुरू कर दी तो माहौल गर्म हो गया। जब कॉलेज के छात्रों ने इसका विरोध जताया तो युवकों ने उन पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान हुए पथराव का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर डॉ.केके सिंह ने बताया कि छात्रों ने होली मनाने की अनुमति ली थी, लेकिन बाहरी युवकों ने घुसकर माहौल बिगाड़ दिया। डीजे की धुन पर छात्र और छात्राएं थिरक रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुआ। आरोपियों को गेट नंबर 1 से बाहर निकाल दिया गया तो वे भड़क गए और बाहर से पथराव शुरू कर दिया। छात्रों ने भी जवाब में पत्थर फेंके। दोनों तरफ से करीब 45मिनट तक पथराव का दौर चलता रहा। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। इस घटना के बाद काशी विद्यापीठ के छात्र धरने पर बैठ गए और सुरक्षा प्रदान करने की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि बाहरी युवक पहले भी कई बार कॉलेज में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी कर चुके हैं। पुलिस से शिकायत की जा चुकी है पर अभी तक इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।