जौनपुर धारा, जौनपुर। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल का लखनऊ जाते समय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बक्शा पूरेराम गांव के पास अशोक चाय की दुकान पर चाय के दौरान हुई चर्चा पर 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हो रहें राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा पर घर-घर द्वीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेता अरुण कुमार उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह राणा, कपिल मिश्र, लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, रज्जू, संतोष कुमार शुक्ला, अशोक गुप्त, दूधनाथ गौतम, राधेश्याम सिंह, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, पंकज उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, डब्लू उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, नीलेश पाण्डेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारीजौनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता...
काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत, चाय पर हुई चर्चा

Next article


