जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ क्षेत्र के गौरा गांव में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में सांसद बीपी सरोज ने 300 जरूरत मंद लोगो मे कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजकृष्ण शर्मा ने किया। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबो की चिंता कर रही है। इसलिए सभी का दायित्व है कि आप लोग भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाये जिससे देश से गरीबी खत्म हो जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक देश पूर्व रूप से विकसित हो जाये देश मे कोई गरीब न रह जाये। आज सरकार गरीबो के लिए राशन, आवास, पेंशन, गैस सिलेंडर आदि व्यवस्था की है। राजकृष्ण शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए 300 सौ कम्बल को सांसद ने वितरित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, एडवोकेट राधाकृष्ण शर्मा, संतोष दुबे, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, संजीव गुप्ता, सुरेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सेठ, ग्राम पंचायत अधिकारी रामचयन यादव, संतोष कुमार दुबे, ब्रह्मदेव उपाध्यक्ष, ब्रह्मदेव तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
300 जरूरतमंदो में वितरित हुआ कम्बल

Previous article

