Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

दीपावली से पहले पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पुलिस ने पटाखा दुकानों की जांच की। लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में अवैध भंडारण नहीं मिला। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Homeअपना जौनपुरकाली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया कार्य

काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया कार्य

जौनपुर धारा,केराकत। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर सोमवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आवाहन पर कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांध कार्य करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर 25 अप्रैल को जिला मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जायेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिला संरक्षक सरताज सिंह, जयेश यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, सतीश सरोज, अशोक कुमार, ज्ञानचंद, दिनेश यादव, अजय कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मधुबाला मौर्य, रीना गुप्ता, निर्मल, पिंकी व आशा पाल समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।