Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार्यों का पूर्ण भूगतान के लिये आशा कार्यकत्रीयों ने सौंपा ज्ञापन

कार्यों का पूर्ण भूगतान के लिये आशा कार्यकत्रीयों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आशा एवं आशा संगिनी ने सम्पूर्ण भुगतान हेतु कलमबंद हड़ताल की सूचना देने लिये जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आशा एवं आशा संगिनी का कहना है के अब तक उनके कार्यों का पूर्ण भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। बार-बार की गई माँगों और निवेदनों के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश 1नवम्बर से कलमबंद हड़ताल प्रारम्भ करने को बाध्य हो रही है। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी आशा एवं आशा संगिनी का सम्पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या बाधा उत्पन्न होने पर उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला अधिकारी एवं मुख्यमंत्री की होगी। क्योंकि आशा बहनों को उनकी उचित मजदूरी एवं अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, आशा है कि सरकार हमारी माँगों पर शीघ्र विचार कर उचित कदम उठाएंगी।