जौनपुर। गंगापट्टी ग्रामसभा भुवालापट्टी में आधुनिक भारत के निर्माता, ‘भारत रत्नÓ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराज पटेल ने की तथा संचालन रजनीश मिश्रा, पूर्व जिलाअध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री अमित यादव, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आज हम सरदार पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि उनकी शख्सियत में कुछ असाधारण था। उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की नींव रखी, जबकि आज कुछ संगठन देश को जोड़ने के बजाय तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों और विचारधारा से प्रेरणा लें और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मनोज पटेल, सभासद संजीव भारती, डब्लू पटेल, जयमंगल मौर्य सहित कई गणमान्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में तीर्थराज पटेल, डॉ.जितेन्द्र यादव, लालजी पटेल, सूर्यबली पटेल, छोटेलाल, नेपाली सहित अनेक सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। अन्त में अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयंती

Next article

