Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरकार्यशाला में बच्चे कथक व चित्रकला का ले रहे प्रशिक्षण

कार्यशाला में बच्चे कथक व चित्रकला का ले रहे प्रशिक्षण

  • संस्कार भारती ने किया आयोजन, समापन 11 जून को

जौनपुर धारा, जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा स्थानीय विद्यालय बीआरपी इंटर कॉलेज में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कथक व चित्रकला कार्यशाला का तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन बीते मंगलवार को डॉ. शैली निगम व संस्था के प्रांतीय महामंत्री सुजीत व संरक्षक रविन्द्र नाथ द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया था। उक्त कार्यशाला शिविर में 10 जून तक कथक, चित्रकला व रंगोली प्रशिक्षण का आयोजन होगा और समापन समारोह 11 जून को होगा। नगर क्षेत्र के समस्त अभिवावकों से कहा गया है कि वो अपने बच्चों को इस कार्यशाला में अवश्य भेजें। यह कार्यशाला संस्कार भारती और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सँयुक्त आयोजन में हो रही है। कार्यशाला में कथक नृत्य के लिए कथक गुरु रोमा छत्तीसगढ़ से व चित्रकला के लिए कला गुरु नवीन विश्वकर्मा अपने पूरे मनोयोग से बच्चों को अपनी अपनी कला की शिक्षा दे रहें हैं। इस कार्यशाला को सुचारू रूप से गति प्रदान करने में संस्था के प्रांतीय महामंत्री सुजीत कुमार, संरक्षक रविन्द्र, संस्थाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, मंत्री अमित, कोषाध्यक्ष राजकमल, मनीष अस्थाना, डॉ. बालकृष्ण, अरुण केसरी, मधुलिका अस्थाना, उपाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, विष्णु गुप्त एवं मिडिया प्रमुख विष्णु कुमार अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं।