जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोन्दालपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप घायल हो गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी समरजीत (36) व मनोज यादव (30)अपने छप्पर में बैठे हुए थे तभी आकाशीय बिजली गिरी जहां दोनों उसकी चपेट में आ गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्वजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही समरजीत यादव ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंच कर विधिक कारवाई में जुट गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल
Previous article

