― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं संग मिलकर पूरा करेंगे लक्ष्य : डा. अवधनाथ पाल

कार्यकर्ताओं संग मिलकर पूरा करेंगे लक्ष्य : डा. अवधनाथ पाल

  • सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने स्वागत समारोह में कहा

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. अवध नाथपाल का शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन पर सिंगरामऊ बॉर्डर से लेकर जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव द्वारा उन्हें पार्टी का झंडा देकर टोपी लगाकर स्वागत किया गया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। हिन्दी भवन में स्वागत समारोह को संम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हम पर भरोसा जताया है उस भरोसे को हम अपने कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ मिलकर पूरा करने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने का हमारा लक्ष्य है। हर बूथ पर 20 यूथ बनाकर समाजवादी पार्टी से हर जाति धर्म को जोड़कर हमको 2024 का चुनाव जीतना है। इस देश में जो सरकार है वह लगातार दलित पिछड़े कमजोर के लोगों पर अत्याचार कर रही है और दलित पिछड़ों के हित में भाजपा सरकार ने आज तक कोई कार्य नहीं किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा डॉ. अवधनाथ पाल एक कर्मठ जुझारू नेता हंै निश्चित रूप से जिलाध्यक्ष पूर्व में भी रहे हैं और वर्तमान में हैं। उनकी कार्यशैली बहुत ही शानदार रही है और भविष्य में भी शानदार रहेगी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव ललई, राजनरायन बिन्द, सुषमा पटेल, अरशद खान, राजबहादुर यादव, राजनाथ यादव, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, शकील अहमद, राजेंद्र टाईगर, पूनम मौर्या, नीरज पहलवान, राजकुमार बिन्द, आरीफ हबीब आदि उपस्थित रहे। संचालन निवर्तमान महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Share Now...