जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सुइथाकला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव निवासी सुनील कुमार 32 पुत्र सुखई को शनिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह मय हमराह वांछितों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। तलाशी में उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान कान्सटेबल संजय सिंह मौजूद रहे। गोवध के मामले में भी युवक का आपराधिक इतिहास रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक गया जेल

Previous article

