Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरकार-बाइक टक्कर, सवंसा गांव के पास हुई दुर्घटना

कार-बाइक टक्कर, सवंसा गांव के पास हुई दुर्घटना

जौनपुर। बक्शा में स्थानीय थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे एनएच 731 पर सवंसा गांव के पास सोमवार सुबह 10:30बजे एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी नौपेड़वां भेजा गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित महुली गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा और विकास सिंह के रूप में हुई है। वे सोमवार सुबह दवा लेने और अन्य कार्य से जौनपुर शहर जा रहे थे। जैसे ही वे बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास नेशनल हाईवे एनएच731 पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली है और घायलों का इलाज सीएचसी नौपेड़वां में चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।