Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरहोमगार्ड जवान सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन

होमगार्ड जवान सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में होमगार्ड विभाग के छह जवानों को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। लंबे समय तक विभाग में सेवा देने वाले अमरदेव यादव, सहक राम, दिनेश चंद सोनकर, मुरली मनोहर तिवारी, फिरतू राम और भगवान राम के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और अन्य जवानों ने सेवानिवृत्त हुए जवानों के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इन सभी जवानों ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग की सेवा की है। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। होमगार्ड विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कराकत द्वारा सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी कमांडर संतोष यादव, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर अजय प्रताप सिंह, कैलाश यादव, हरिचंद समर बहादुर, जिवेद पाठक, विपुल सिंह, अजय दुबे, सर्वेश सिंह, रविंद्र यादव सहित अन्य जवान उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त हुए जवानों को उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।