Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनकरोंड़ों की इन कार के मालिक हैं टीवी एक्टर राम कपूर

करोंड़ों की इन कार के मालिक हैं टीवी एक्टर राम कपूर

इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम कपूर ने फरारी खरीद ली है. हां, फरारी. वह अब एक और लग्जूरियस कार के प्राउड ओनर बन चुके हैं. ऑरेंज कलर की राम कपूर ने फरारी गाड़ी खरीदी है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैन्स यह सोचकर हैरान हैं कि 5.40 करोड़ की कीमत वाली इस गाड़ी के अब राम कपूर मालिक हैं.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राम कपूर और उनकी पत्नी की फोटो ऑरेंज फरारी संग शेयर की है. राम कपूर की वाइफ गौतमी कपूर ने कॉमेंट कर लिखा है कि विरल तुम बहुत ही स्वीट हो. अब मुंबई की सड़कों पर राम कपूर को इस फरारी गाड़ी में स्पॉट किया जाएगा. बता दें कि राम कपूर की यह गाड़ी ड्रीम कार थी. अब एक्टर ने इसे खरीदकर अपना सपना पूरा कर लिया है. हालांकि, फरारी की गाड़ियों की अगर कीमत पर बात करें तो यह 4-7 करोड़ के बीच उपलब्ध हैं. पिछले साल जुलाई की महीने में राम कपूर ने ब्लू कलर की पॉर्श कार खरीदी थी. 911 करेरा एस की कीमत उस समय 1.83 करोड़ बताई जा रही थी. पॉर्श ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राम कपूर और उनकी पत्नी की फोटो गाड़ी के साथ शेयर की थी. पॉर्श ने यह स्पोर्ट्स कार अप्रैल 2019 में लॉन्च की थी.  इंडस्ट्री में अपने काम और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा था कि मैं अच्छी तरह समझता हूं कि इस इंडस्ट्री में कुछ सर्टेन नहीं है. इस प्रोफेशन में आपके साथ कब, कहां, क्या हो जाए नहीं पता. जब आपके पास दूसरा कोई काम आता है, तभी आप निश्चिंत होते हैं कि पैसा आप कमा रहे हैं. फाइनेंशियल स्टेबल रहना एक अहम चीज है. मैं खुद को इस चीज में खुशकिस्मत समझता हूं कि मैं बिजी रहता हूं. मेरे पास काम है और मैं पैसा कमा रहा हूं. मैंने उन लोगों को भी देखा है जो मेरे से ज्यादा टैलेंटेड हैं और करियर वाइज वह खराब साबित हो रहे हैं. मैं यह नहीं कहता कि मैंने हर चीज अपने टैलेंट के दम पर पाई है, कुछ किस्मत से भी पाई है. जो कि करियर में अहम रोल प्ले तो करता है.