Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरकम्प्यूटर सीखने गई किशोरी लापता

कम्प्यूटर सीखने गई किशोरी लापता

  • किसी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

जौनपुर धारा, मुंगरबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक किशोरी शुक्रवार को गायब हो गई। वह एक कंप्यूटर केंद्र पर कंप्यूटर सीखने गई थी जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 11 में शिक्षारत 16 वर्ष की एक किशोरी एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती थी। प्रतिदिन की भांति वह कंप्यूटर सीखने सेंटर पर गई थी लेकिन घर वापस नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाश करते हुए कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचे। सेंटर के लोगों ने बताया कि वह वापस घर जा चुकी है। परेशान परिजन पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए खोजबीन शुरू कर दिए हैं। फिलहाल परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं और अनहोनी की संभावना से डरे हुए हैं। इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष व्िावेक कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर शीघ्र ही मामले का पदार्फाश किया जाएगा।