जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के श्रीगौरी शंकर धाम पर दूसरे दिन की कथा में कथा वाचक प्रकाश चन्द्र पाण्डेय बिद्यार्थी ने मंगलवार को कथा का रसपान कराते हुए बताया कि हनुमान जी ने जब भी बड़ा कार्य किया है, अपने को छोटा बना लेते हैं किन्तु मनुष्य जब कोई कार्य करता है तो अपने को बड़ा बनाना चाहता हैं, उसका अहंकार झलकने लगता हैं। कथा को आगे बढ़ाते हुए कथावाचक ने कहाकि यदि हनुमान जी को प्रसन्न करना है तो घर में तुलसी लगाइए नव तुलसी का ब्रिंद तह, देखि हरष कपिराय क्योंकि जहाँ तुलसी माता रहती हैं, वहाँ भगवान जरूर आते हैं। कथा ब्यास का स्वागत बिजय कुमार तिवारी, लाल बिहारी, रमाकांत उपाध्याय, संकठा तिवारी, प्रेम नारायन आदि ने माल्यार्पण कर किया। अन्त में आये हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार ब्यक्त किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Previous article
Next article

