जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में उनके मियांपुर आवास पर सम्पन हुई। संचालन जिला महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट व राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट व राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 का स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के कांस्टीचुस्न क्लब ऑफ इंडिया सभागार में 2, 3, 4, 5 सितंबर को आयोजित किया गया है जिसमें देशभर के कायस्थ बंधु भाग लेंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन एक मील का पत्थर साबित होगा जो कायस्थों में जागरूकता पैदा करेगा। उक्त अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर के नेता व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन सचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है व लोगों का जुड़ाव तेजी से हो रहा है। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार व जिला उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट व जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला संगठन सचिव संजीव श्रीवास्तव राजू, जिला उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला सचिव अरुण वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, जिला कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला सचिव आशु श्रीवास्तव सहित अनेक चित्रांश बंधु मौजूद रहे। अंत में कायस्थ समाज के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में


