जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना और थानागद्दी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिहौली गांव के गोमती नदी के पुल के पास से एक युवक को 315 बोर के जिन्दा कारतूस व अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल जयचंद यादव और कांस्टेबल रण विजय सिंह तथा थानागद्दी पुलिस चौकी के प्रभारी रोहित मिश्रा, कोबरा टीम के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गोमती नदी के पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम से दूरी बना कर पुल से गुजर रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया जिस पर वह युवक उल्टे पांव तेजी से भागने लगा ’ जिस पर पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और इसी का एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम उसे थाने ले गई और उसका चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
कट्टा और कारतूस संग एक गिरफ्तार

Previous article
Next article

