Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरआवारा पशुओं के जिम्मेदार खुद किसान : बीपी सरोज

आवारा पशुओं के जिम्मेदार खुद किसान : बीपी सरोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित चौकीखुर्द गांव में विजेश्वर महावीर हनुमान मंदिर पर मंगलवार को ग्राम प्रधान ने कम्बल वितरण का आयोजन कर 376 कम्बल वितरित किया। मुख्य अतिथि सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि गरीबों की मदद करना सबसे बड़े पुण्य का काम है और हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सर्दी के मौसम में गरीब लोगों को यथा सम्भव मदद करें। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है, तभी से सरकार लगातार गरीबों की मदद कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान ममता पाण्डेय द्वारा गरीबों के लिए कम्बल वितरण कार्य की प्रशंसा करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां बता रहे थे। इस दौरान ग्राम सभा के भूतपूर्व अध्यापक पंडित सोमनाथ पांडे ने आवारा पशुओं को लेकर सांसद से निवेदन किया कि इन सभी का उपाय भी आपकी सरकार करे हम लोग बहुत त्रस्त हो गए हैं फसल नहीं बच पा रही है। इस पर सांसद ने कहा कि आवारा पशुओं के जिम्मेदार खुद किसान हैं। सांसद ने उल्टे किसानों से पूछ लिया कि क्या यहां जो छुट्टा पशु है उसे योगी या मोदी ने छोड़े हैं या सांसद या विधायक ने छोड़ा हैं? छोड़े तो आप ही लोग हैं तो इसके जिम्मेदार भी तो आप ही लोग हैं। हालांकि सांसद ने किसानों को अपने पशुओं को आवारा ना छोड़ने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए मानदेय भी दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार पांडे ने किया संचालन आरके मौर्या ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र पांडे, गोलू पांडे, सुरेश पांडे, प्रशांत शुक्ला, गयादीन पाण्डेय, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।