Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर

कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर में रविवार की रात को चोरों ने कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान उठा ले गये। सुबह विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका ने देखा तो ताला टूटा मिला। उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। जानकारी के अनुसार खलीलपुर के कंपोजिट विद्यालय का चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे सामान सैमसंग एलईडी टीवी, विज्ञान किट बॉक्स, गणित किट बॉक्स, (जूनियर हाई स्कूल लेवल का) स्पोर्ट किट बॉक्स आदि उठा ले गए। सोमवार की सुबह विद्यालय के समय पहुंची प्रधानाध्यापिका सुषमा देवी ने देखा तो ताला टूटा था। उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापिका ने सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही की माग की।