Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपौधरोपण के साथ सुरक्षा की हो प्राथमिकता :ऋषिकेश पाण्डेय

पौधरोपण के साथ सुरक्षा की हो प्राथमिकता :ऋषिकेश पाण्डेय

  • स्टाम्प व निबंधन विभाग ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग ताखा पूरब गांव स्थित गो कृष्यादि रक्षणि सभा गोशाला पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के उप महानिरीक्षक वाराणसी ऋषिकेश पाण्डेय रहें। वही विशिष्ठ अतिथि उद्योगपति शीतल प्रसाद अग्रवाल एवं अधिवक्ता विक्रम सिंह रहे। संचालन व आभार प्रदर्शन उप निबंधक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार अमित सिंह ने किया। डीआईजी श्री पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष हमारे पुत्र के समान है। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। मनुष्य पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ जीव है। लिहाजा सर्वश्रेष्ठ कार्य भी करना होगा। यदि हम शांत बैठे रहे तो पर्यावरण असंतुलन से सर्वनाश सम्भव है। जिस तरह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। समुद्र किनारे के शहर आने वाले दिनों में डूब जायेगें। आने वाली पीढ़ी अपने बच्चों के लिए आगे आएं। प्रकृति का आवरण पेड़ लगाए। पृथ्वी का सौंदर्य पेड़ पौधे हरियाली हैं। वहीं सभा को उद्योगपति शीतल प्रसाद अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। सब कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ पौधरोपण करें। समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इस हेतु मुझसे जो बन पड़ेगा मैं करने को तैयार हूं। वहीं अधिवक्ता विक्रम सिंह ने कहा कि पहली बार किसी विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम मीडिया कर्मी, अधिवक्ता, तहसील कर्मी व विशिष्ट जन मौजूद रहे।