Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बुढ़वा मंगल पर जौनपुर के हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुढ़वा मंगल पर जौनपुर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पूजा, हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने वापस लिया मतदाता सूची का प्रभार

एसडीएम ने वापस लिया मतदाता सूची का प्रभार

  • बीते गुरुवार को सपाइयों के हंगामे और शिकायत पर हुई कार्यवाही

जौनपुर धारा, शाहगंज। निकाय चुनाव निष्पक्ष निष्पादन हेतु विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर गड़बड़ी के आरोपों पर उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने शिकायत का केंद्र रहे रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार श्रीवास्तव से मतदाता सूची का प्रभार वापस लेकर अशोक मिश्रा के सुपुर्द कर दिया। मालूम रहे बीते गुरुवार को सपा नेता वीरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में सभासद और अध्यक्ष पद के दावेदारों ने एसडीएम अंकित कुमार से रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार श्रीवास्तव की शिकायत की थी। आरोप था कि उनके द्वारा मतदाता सूची में पालिका क्षेत्र के बाहरी लोगों के नामों को जोड़ने और मौजूदा मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया जा रहा है। ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। एसडीएम से जांच कराकर रजिस्ट्रार कानूनगो से मतदाता सूची का कार्य वापस लेकर किसी और को देने की अपील की थी। एसडीएम ने बताया कि कुछ प्रत्याशियों को रजिस्ट्रार कानूनगो को लेकर आपत्ति थी। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए अशोक मिश्रा को मतदाता सूची के संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। अशोक मिश्रा पहले संग्रह अमीन थे और अब उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो का पद दिया गया है।