जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद टाउन हॉल के मैदान में गुरूवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने किया। वहीं बेसिक शिक्षा परिवार के बच्चों द्वारा गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गयी। इसके अलावा प्रâेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा सरकार की योजनाओं पर नाटक की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद बृजेश सिंह ने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं जिससे हमारे समाज के गरीब तबके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विशेष लाभ रेहड़ी पटरी दुकानदारों को 10,000 से लेकर 50000 तक के लोन बिना किसी ब्याज दर के व्यवसाय करने के लिए सरकार दे रही है। नि:शुल्क राशन और तमाम ऐसी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा जनता के हित में आठ अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, रजिस्ट्रेशन बीओसीडब्ल्यू श्रम विभाग इत्यादि के बारे में बताया अतिथियों का स्वागत के एनए रीता रानी विक्रम ने किया। आभार टीएस अंजू राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी, एलडीएम बैंक शंकर सावंत, जितेंद्र कुमार सिंह डूडा प्रबंधक, धर्मेंद्र सिंह चिकित्सा विभाग, ज्योति श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा विभाग, अजय मौर्या, मोनू श्रम विभाग, राजस्व निरीक्षकगण श्याम बाबू, दीपक कुमार, अंकित उमराव, राकेश यादव, चिकित्सा विभाग श्रम विभाग बैंक नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण, स्ट्रीट वेंडर आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
एमएलसी ने किया पीएम स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ
Previous article
Next article

