Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनसीसी के 98 बटालियन में 57 छात्रों का हुआ चयन

एनसीसी के 98 बटालियन में 57 छात्रों का हुआ चयन

  • प्रधानाचार्य ने चयन कैडेटों को दी शुभकामनाएं

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर और जूनियर डिवीजन भर्ती में छात्रों में भारी उत्साह दिखा। सैन्य अफसरों की अगुवाई में भर्ती प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न कराई गई। भर्ती प्रक्रिया में दौड़ और साक्षात्कार परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थी को सैन्य परीक्षण दिया जाएगा। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व एनसीसी के कैप्टन राजेश यादव की अगुवाई में बटालियन द्वारा गठित भर्ती बोर्ड ने भर्ती के लिए उक्त कॉलेज के मैदान में सोमवार की सुबह दौड़ से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती बोर्ड में 98 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। 98बटालियन के कैप्टन राजेश यादव ने बताया कि सीनियर डिवीजन और जूाfनयर डिवीजन के लिए 95छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें साक्षात्कार व दौड़ में सीनियर डिवीजन में 34 और जूनियर डिवीजन में 23अभ्यर्थियों का सफल हुए। इसी तरह परीक्षण के बाद कुल 57 लोग का चयन हुआ। अन्त में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने चयनित छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एनसीसी पर विस्तार से बताते हुए कहा कि भारतवर्ष में युवाओं को उपयोगी नागरिक बनाने के लिए वर्ष 1948 में एनसीसी को मान्यता प्रदान की गई। तब से लेकर आज तक यह राष्ट्र सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। यह राष्ट्र सेवा के लिए न केवल सैनिक तैयार करती है, बल्कि भारत के वैज्ञानिक राष्ट्रपति रहे अब्दुल कलाम जैसे नेता तैयार करने में भी इसकी भूमिका रही है। उन्होंने ने आव्हान किया कि वे इसके मूलमंत्र एकता व अनुशासन को जीवन में धारणा कर भारत की उन्नति हेतु व मन से कार्य करें। भर्ती प्रक्रिया को सकुशल सपन्न करने के लिए बटालियन से सूबेदार डी.बी. गुरुंग, शतेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार सी.एच.एम.काशी, मोहम्मद यूनुस, हवलदार मनोज कुमार के साथ कॉलेज के कैप्टन राजेश यादव, फर्स्ट ऑफिसर विनोद मिश्रा व रेखा यादव सहयोग में लगी रही।