Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसड़क के किनारे शव मिलने से ग्रामीणों मे हडकंप

सड़क के किनारे शव मिलने से ग्रामीणों मे हडकंप

  • पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में पोखरे के किनारे सडक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों मे हडकंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। रायबरेली जनपद के मील एरिया थाना क्षेत्र के रत्तापुर गजेडिया गजेंद्र का पुरवा गांव निवासी 45वर्षीय जोगेन्द्र पुत्र प्रयागनाथ नगर के अयोध्या मार्ग पर दादरपुल के नीचे अपने परिवार के साथ रहता है।मृतक कबाड़ बीनने व बेचने का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह दादरपुल के पास से कबाड बीनने निकला था। सबरहद गांव स्थित पोखरे के समीप सड़क के किनारे उसका शव देखकर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं मृतक की पत्नी पनपति देवी ने बताया की मृतक को मिर्गी की बिमारी थी। लेकिन मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर उपनिरीक्षक विजय गौड ने बताया की शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुचा गया। मामले की जांच कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।