Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण का अयोजन

एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण का अयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट है, अर्ह अभ्यर्थियों की आयुसीमा 01 अप्रैल को 18से 35वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित विषय सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं। उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र 26मार्च तक जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार 27 व 28 मार्च को प्रातः 10बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर में होगा। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।