जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर एनएच-731 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी यात्री मधुबनी, बिहार के निवासी थे और अयोध्या दर्शन कर वाराणसी लौट रहे थे। घायलों की पहचान राधा देवी, हरे कृष्णा चौधरी, अमरनाथ चौधरी और नरी देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में बदलापुर पुलिस ने बताया कि उपचार के उपरान्त सभी घायल अपने गंतव्य को चले गए। किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दर्शनार्थियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, चार घायल

Previous article
Next article

