Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दुकान और दो गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

एक दुकान और दो गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमपुर और मधुपुर बाजार में बीती रात एक इलेक्ट्रानिक की दुकान और दो पान व चाय की गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताते हैं कि थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव निवासी नीरज मौर्य की धरमपुर में इलेक्ट्रिक की दुकान है। बीती रात चोरों ने दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रक्खा बल्ब, तार, बोर्ड, फैन टीवी इत्यादि चोरी कर रहे थे कि उसी दौरान पड़ोसी दुकानदार जग गया और वह शोर मचाने लगा। उसके शोर मचाने पर चोर करीब दस हजार रूपए का सामान लेकर चंपत हो गए। पड़ोसी की सूचना पर दुकान मालिक का बड़ा भाई अंकित मौर्य मौके पर पहुंच कर फोन से सतहरिया चौकी पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसी क्रम में मधुपुर बाजार में दो गुमटी में गोरेलाल व राकेश की चाय पान की दुकान थी जिसका ताला बीती रात चोरों ने तोड़कर उसमें रखा करीब 10 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। जिसकी सूचना भुक्तभेगी द्वारा पुलिस को दे दी गई है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी से दुकानदारों में चिंता व्याप्त है।