Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस जवानों ने किया शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास

पुलिस जवानों ने किया शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, के नेतृत्व में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य रुप से शस्त्र अभ्यास एवं शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की जानकारी तथा समस्त आर्म्स एम्यूनेशन की जानकारी प्रदान की गयी। इसके पश्चात क्राईन सीन प्रोटेक्शन किट एवं सैक्सुअल एसाल्ट एविडेन्स कलेक्शन किट का सही से प्रयोग के बारे में प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दी गयी। उक्त कार्यशाला के पश्चात पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रमुख अपराध जैसे- हत्या, लूट, डकैती, धारा 419/420/467/468/471 भादवि के अपराध एवं महिला सम्बन्धी समस्त अपराधों के विवेचना को गुणात्मक एवं विवेचना से सम्बन्धी अन्य आदेश-निर्देश दिये गये। थाने पर प्रचलित रजिस्टर हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, पुलिस आर्डर बुक रजिस्टर, टाप-10 रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, जमानतदार सत्यापन, काजलिस्ट रजिस्टर का सही रखरखाव व अध्यावधि रखने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने कार्यालय के समस्त स्टाफ व 1-1 उ.नि. के साथ प्रतिभाग किया गया।