भारत के पूर्व फास्ट बॉलर जहीर खान का मानना है कि उमरान मलिक को जितना संभव हो उतनी तेज गेंदबाजी करनी चाहिए. 25 नवंबर को उमरान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए मैच में अपने वनडे करियर का आगाज किया. उन्होंने पहले ही मुकाबले में 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए. टीम इंडिया के इस उभरते हुए सितारा गेंदबाज का दुसरा स्पेल महंगा रहा. लेकिन पहले 5 ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. उमरान मलिक ने अपने पहले स्पेल में 5 ओवर में 19 रन देकर न्यूजीलैंड के 2 विकेट झटके थे. इस दरम्यान उन्होंने डेवोन कॉनवे और डारेल मिचेल को आउट किया. जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले इस धुआंधार गेंदबाज ने मैच में 150 किमी स्पीड का कांटा भी पार किया. मुकाबले में उन्होंने सबसे तेज गेंद 153.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी. जहीर खान का मानना है कि उमरान ने अगले 5 ओवर में जो 47 रन दिए हमें उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए. इसके बजाय यह बात दिमाग में रखनी चाहिए यह उनका डेब्यू मैच था. पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने प्राइम वीडियो से बात करते हुए कहा, उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की. हर कोई जो उनकी गति की बात कर रहा है वह उमरान की ताकत है. उन्होंने पूरी ताकत के साथ बॉलिंग की. दूसरे स्पेल के बाद उन्हें कुछ सीखने को मिलेगा. यह अभी उनका पहला मैच था. वह उस पल का आनंद ले रहे थे. उन्होंने आगे कहा, उमरान ने जल्दी-जल्दी 2 विकेट लेकर भारत को मैच में वापसी करने का अच्छा मौका दिया. वह अपनी स्ट्रैंथ हासिल करें और जितना संभव हो उतनी तेज गेंदहबाजी करनी चाहिए.
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
उमरान मलिक को जितनी जल्दी हो सके गेंदबाजी करनी चाहिए : जहीर खान

Previous article
Next article

