Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

  • शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौना में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई जिसमें शिक्षक और शिक्षणेतर कार्मिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एक बार फिर दोहराया गया कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा मुस्तैदी से खड़ा रहेगा। संघ के ब्लाक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने साथी शिकाकों को छात्र हित में ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लाक अध्यक्ष शिव बचन यादव और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन यादव ने किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, अमित चौरसिया, मिठाई लाल, विनोद यादव, राजेश यादव, अजय पाठक, अनुपम मौर्या, दिनेश कुमार, सौरभ सिंह, छेदीलाल, रमाशंकर पटेल, बीरेंद्र चौहान, भैयालाल, बसंत कुमार आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।