Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरफातमा जहरा की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन

फातमा जहरा की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के बमैला मोहल्ले में चल रहे तीन दिवसीय मजलिस का समापन मंगलवार की रात हो गया। शिया समुदाय ने पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत की याद में अय्यामे फातमी मजलिसे अजा का आयोजन किया। आखिरी दिन अजादारों ने कैंडल मार्च निकाल कर व अंजुमनों ने नौहा मातम कर हजरत फातमा जहरा को नजराने अकीदत पेश किया। मजलिस को मौलाना कारी गुलरेज नकी, मौलाना सिराज मेहदी खान, मौलाना सैयद मोहम्मद मेहदी रिजवी ने खेताब फरमाया। पेशखानी अली, अमन व सज्जाद हुसैनी ने तथा सोजखानी गौहर, परवेज हसन, काविश व उनके हमनवा ने किया। खत्म मजलिस मौलाना सैयद अली अब्बास हायरी ने जियारत पढ़ाया। इस मौके पर सैयद मेहदी हसन एडवोकेट, जमीर हसन, सैयद रजा मेहदी, तनवीर हसन, तौकीर हसन, परवेज हसन, सैयद हसन, हैदर रजा, गुलाम जमा, मोहम्मद रजा, खादिम रिजवी आदि मौजूद रहे।