Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइलाहाबाद को पराजित करके वाराणसी सेमीफाइनल में

इलाहाबाद को पराजित करके वाराणसी सेमीफाइनल में

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। राज्य स्तरीय यादवेश क्रिकेट मेले में खेले गए मुकाबले में गुरूवार को वाराणसी और इलाहाबाद के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम ने इलाहाबाद को 5 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 5 विकेट से मैच को जीत लिया। जमशेद ने 48 रन, विजय ने 43 रन का योगदान दिया। बलश्याम ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच जमशेद रहे। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और शिवम यादव रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर हरिओम निगम रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय सिंह बीडीसी के द्वारा दिया गया।