जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय बरईपार के भाजपा कार्यालय पर सहकार भारती की एक बैठक की जिसमें सर्वसम्मति नेवढ़िया गांव निवासी शिवशंकर तिवारी को जनपद जौनपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। सहकार भारतीय के जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह(रिंकु) ने कहा कि शिवशंकर को महामंत्री बनने से मजबूती मिलेगी। शिवशंकर तिवारी समाज में सदैव शोषित, वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करते रहते है। जमीन से जुड़े नेता है। इनसे सहकार भारती के संगठन को कार्यो को जन जन तक पहुंचाने में बहुत मदद मिलेगी। आज इनको प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। किसानों से संबंधित समस्या को सक्षम अधिकारी तक समाधान करने का कार्य भी करेंगे। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, रत्नेश जायसवाल, रतिराम यादव उपाध्यक्ष सहकार भारती, घनश्याम मिश्रा, अशोक तिवारी, सूर्यमणि मिश्रा, विवेक सिंह, बृजेश उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, सत्य नारायण आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शिवशंकर तिवारी जिला महामंत्री नियुक्त

Previous article
Next article

