Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआसपास होने चाहिए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम : अनुज झा

आसपास होने चाहिए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम : अनुज झा

  • नामांकन और मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के द्वारा बदलापुर तहसील में न्यायालय नायब तहसीलदार बदलापुर कक्ष में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नामांकन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बदलापुर ऋषभ देशराज पुण्डीर से आज के नामांकन की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नामांकन कक्षों के सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी सुव्यवस्थित रहे। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सल्तनत बहादुर पोस्ट डिग्री कॉलेज बदलापुर में बनाये गए मतगणना स्थल का जायजा लिया और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रॉंग रूम और मतगणना रूम पास-पास होना चाहिए और उसमें आने जाने का रास्ता अलग अलग होना चाहिए। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदर्श (मिडिया स्कूल) पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर बदलापुर में बनाये गये मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी बदलापुर अनिल सिंह को मतगणना केंद्र पर मतदाताओं के लिये पीने के लिए पानी, धूप से बचने के लिए शेड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बदलापुर, सीओ बदलापुर उपस्थित रहे।