― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरसमाजवादी पार्टी सिर्फ बातें करती है : चित्रलेखा सिंह

समाजवादी पार्टी सिर्फ बातें करती है : चित्रलेखा सिंह

  • सपा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आप में हुई शामिल

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर चित्रलेखा सिंह को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। यह खबर सुनने के बाद जिले में जगह जगह चचार्एं होनी शुरू हो गई क्योंकि डॉक्टर चित्रलेखा सिंह जनपद की वरिष्ठ समाजसेविका तथा समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव थीं और उन्होंने सपा पार्टी को छोड़ रविवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में आयोजित की गयी जिसमें बताया गया कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर आज डॉक्टर चित्रलेखा सिंह के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता जिला सचिव (सपा) विजय सिंह बागी, मोती लाल (पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति), अंशुमान सिंह (पूर्व अध्यक्ष टीडी कॉलेज), शौकत अली (पूर्व अध्यक्ष), जफर मसूद (अध्यक्ष मरकजी सीरत), रेनू तिवारी, सरिता मौर्या, इसूती मौर्य, पिंकी मौर्य, सुमन यादव, अरुण गुप्ता, संजय कन्नौजिया (सचिव विधानसभा सदर), जहीर कालीचाबाद, अनिल साहू (पूर्व महासचिव दुर्गा पूजा महासमिति), सरताज अहमद, सलीम, विजय गुप्ता, आदर्श सिंह, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, इकराम, विजय, प्रताप, राजेश चौधरी, बलबीर यादव, कमला पटेल, ज्ञानद्रे यादव, डंपी सिंह, लालचंद्र, लोकेश, अजय शर्मा, रामनिर्जन, पप्पू, नसीम, रतन गुप्ता इत्यादि सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डॉक्टर चित्रलेखा सिंह ने कहा कि जनपद में समाजवादी पार्टी सिर्फ बातें करती है, लेकिन करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे क्षेत्रीय लोग हैं जो कि उन्हें आम जनता एवं लोगों से नहीं मतलब हैं। उन्हें सिर्फ अपने से मतलब हैं। इसलिए हमने सपा छोड़ देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई पार्टी आम आदमी पार्टी को ज्वाईन किया है। प्रेसवार्ता में पार्टी की तरफ से प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कैलाश पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, समाजसेवी शत्रुघन सिंह (सोनू), समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला सचिव डा. अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दिवाकर मौर्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Share Now...