जौनपुर धारा, खुटहन। जिला मुख्यालय के आसपास आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर पिता पुत्र के द्वारा ढाई लाख की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी पीड़ित हरिश्चंद्र यादव ने थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी संदीप प्रजापति और उनके पिता भुलई उससे मिले। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के आसपास सस्ते दर पर अच्छा प्लाट बिकाऊ है। हमें साथ ले जाकर दो-चार प्लाट दिखाकर वापस ले आये। आरोप है कि कुछ दिनों बाद एडवांस बुकिंग के नाम पर बाप बेटों ने उससे ढाई लाख रूपए ऐंठ लिए। लगभग तीन वर्ष बीतने को है उसे न प्लाट दिलवाए न ही पैसे वापस कर रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
Previous article
Next article

