Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआवारा साड़ के टकराने से बाईक सवार दो युवकों की मौत

आवारा साड़ के टकराने से बाईक सवार दो युवकों की मौत

  • जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर तरसाव के पास हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसांवा बाजार के समीप गुरुवार शाम  आवारा सांड से टकराने के चलते बाईक सवार दो युवक घायल हो गई। शाहगंज की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक बाइक समेत सड़क पर घूम रहे आवारा सांड से टकरा गए खंदक में गिरे जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनो घायल को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बता दें तरसावा के पास बाइक से आ रहे युवक आवारा साङ के चपेट में आ गए इसके बाद वह सड़क के किनारे खंदक में जा गिरे। जिसमें परसनी गांव निवासी रामसुवारत का 27वर्षीय पुत्र रोहित और उसका मित्र 26वर्षीय उमेश पुत्र हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक को खंदक में पड़ा देखा और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।