Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआरोप सिद्ध होने पर थानागद्दी एसडीओ निलम्बित

आरोप सिद्ध होने पर थानागद्दी एसडीओ निलम्बित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को थानागद्दी उपखण्ड कार्यालय में एसडीओ द्वारा उपभोक्ता से मारपीट व गाली गलौज के मामले में मंगलवार को उन्हे निलम्बित कर दिया गया है। एसडीओ मनीष कुमार सिंह की पूर्व में भी बहुत सी शिकायतें उपभोक्ताओं के गलत व्यवहार की मिलती रही है। ऐसे में कोई कार्यवाही न होने से उनके हौसले इतने बुलन्द हो गये थे कि सोमवार को मामला मारपीट तक पहुँच गया।

बता दें कि सोमवार को उपभोक्ता रामकेश पाल आरडीएफ बिल संसोधन कराने हेतु मनीष कुमार सिंह उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उपखण्ड थानागद्दी से मुलाकात किया। जिससे मनीष कुमार सिंह उपभोक्ता से मार-पीट एवं गाली गलौज करने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले ने तुल पकड़ लिया। अन्ततः आरोप सिद्ध होने के बाद मंगलवार को प्रबन्ध निदेशक शम्भु कुमार ने एसडीओ मनीष को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर कार्यालय मुख्य अभियन्ता प्रयागराज क्षेत्र-द्वितीय पू.वि.वि.नि.लि.प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया है।