― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दुकान से मोबाइल लेकर भागा उचक्का

जौनपुर धारा, खुटहन। दरना जमोहरा गांव में किराने की दुकान पर बैठी वृद्धा को बहकाकर मोबाइल फोन ले भागा बाइक सवार उचक्का। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर व फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

गांव निवासी अभिषेक यादव घर के बगल किराने की दुकान चलाते हैं। सुरक्षा के लिए दुकान में उन्होंने सीसीटीवी भी लगाया है। मंगलवार की दोपहर अभिषेक घर में भोजन करने गया था। दुकान पर उसकी दादी बैठी हुई थी। तभी एक युवक बाइक से दुकान पर आया। उसने दादी से अभिषेक को बुलाने को कहा। वह दुकान से बाहर आकर उसे बुलाने लगी। तभी युवक भीतर रखा कीमती मोबाइल झपट बाइक पर बैठ कर भाग गया। उचक्के की पहचान नहीं हो सकी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सीसीटीवी में कैद है।

तमंचे के साथ आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शीतल गंज ब्लॉक तिराहे से एक आरोपित को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति ब्लॉक तिराहे पर मौजूद है।वहां पहुंचकर खड़े युवक की तलाशी लिया तो उसके पास से एक अदत 315बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पटेल पुत्र सूर्यबली पटेल निवासी नवाबाद पाली थाना मडियाहूँ बताया। पुलिस आरोपित को कोतवाली लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

मारपीट में युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मदरहा गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मदरहा गांव निवासी 19वर्षीय अजीत कुमार पुत्र गजराज को मंगलवार को जमीनी विवाद के मामूली कहासुनी के दौरान पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Share Now...