जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को पशु प्रसाधन अधिकारी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा 500पशुओं का निःशुल्क दवा उपचार किया गया। वहीं पशुओं को बीमार होने व ठंड से बचाने के लिए पशु पालकों को जानकारी दी गयी। मेलें का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव द्वारा गौ पूजन कर किया गया। डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह ने विभागीय योजना, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, सहभागिता योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, कृत्रिम गर्भाधान योजना आदि के बारे में पशु पालकों को जानकारी दी गयी। जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.लाल रत्नाकर सिंह ने पशु पालकों को पशुओ के बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर राधेश्याम यादव, रत्ती यादव, कमलेश यादव, विमलेश यादव, डॉ.स्वतंत्र देव, सुनील यादव, सुजान सहित अनेकों पशुपालक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आरोग्य मेले में 500 पशुओं को मिला दवा उपचार

Previous article

