जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में 22मार्च को होने वाले ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हिंदू युवा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद के प्रभारी महेंद्र प्रताप सेठ की अगुवाई में अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र तथा राम मंदिर की तस्वीर बदलापुर क्षेत्र के हर गांव तथा हर घर में देकर लोगों को भव्य महोत्सव मनाने के लिए निवेदित किया जा रहा है। महेंद्र प्रताप सेठ के साथ आरएसएस के अभिषेक तिवारी, भाजपा के सेक्टर प्रमुख उमाशंकर तिवारी, कप्तान सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, विनय तिवारी, संदीप पाठक तथा राम भक्त की टोलियां गाजे-बाजे के साथ घर-घर महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। यह कार्यक्रम 1 जनवरी 2000 से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बदलापुर में घर-घर बांटे जा रहे पूजित अक्षत और आमंत्रण पत्र


