जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव के पास बुधवार की भेर में तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पेड़ काटकर दोपहर में आपूर्ति चालू कराया। लगभग नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से नगर के लोग हलकान रहे। जानकारी के अनुसार मनेछा गांव के पास 11 हजार लाइन की तार पर भेर में लगभग चार बजे अचानक पेड़ गिर गया। जिससे कस्बे की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। नगरवासी यही समझते रहे कि किसी कारणवश लाइन कट हो गई होगी तो थोड़ी देर में आ जाएगी। सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोग हलकान हो गए। बिजली न रहने से जलापूर्ति भी बंद रही। भीषण ठंड में लोग बिजली को लेकर परेशान रहे। सुबह विद्युत कर्मचारियों को जानकारी होने पर फाल्ट ढूंढने लगे। इस दौरान मनेछा में 11 हजार लाइन की तार पर एक पेड़ गिरा मिला। लाइनमैन दयाराम अपने सहयोगियों के साथ पेड़ को काटने में जुट गए। दोपहर सवा बारह बजे के बाद पेड़ काटकर तार से अलग करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आपूर्ति ठप रहने से उपभेक्ता रहे हलकान


